सीधी वनमंडल

सामान्य परिचय :

वन मण्डल सीधी म.प्र. राज्य के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है। पूर्व में म.प्र. शासन वन विभाग की अधिसूचना क्रमांक 110/X-1/83 दिनांक 06.01.1983 से वनमण्डल पश्चिम सीधी सामान्य वनमण्डल के रूप में अधिसूचित था जिला सिंगरौली के गठन के फलस्वरूप म.प्र. शासन वन विभाग की अधिसूचना दिनांक 13.11.2009 से इसका नाम परिवर्तन कर सामान्य वनमण्डल सीधी किया गया। वनमण्डल का 441.42 वर्ग कि.मी. वन क्षेत्र संजय टाईगर रिजर्व को बफर क्षेत्र में अधिसूचित होकर हस्तांतरित होने से पुन: म.प्र. शासन वन विभाग की अधिसूचना क्रमांक/एफ-25-13/2009/1003 दिनांक 29.09.2012 से सामान्य वनमण्डल सीधी का पुर्नगठन किया गया। वन मण्डल का भौगोलिक क्षेत्रफल 3798 वर्ग कि.मी. है जिसमें कुल वन क्षेत्रफल 777.59 वर्ग कि.मी. है।

वनों का वर्गीकरण :

क्र. वनमंडल आरक्षित क्षेत्र संरक्षित क्षेत्र राजस्व क्षेत्र कुल वन क्षेत्र
1. सीधी 43639.923 34118.150 0 77758. 073

प्रशासनिक इकाई :

वनमंडल उप वनमंडल संख्या परिक्षेत्र संख्या उप परिक्षेत्र संख्या बीट संख्या
01 02 05 16 58

प्रचलित कार्य आयोजना :

क्र. वनमंडल अवधि कार्य आयोजना अधिकारी
1. सीधी 2012-13 से 2021-22

श्री आशीष कुमार वर्मा (भा.व.से.) वन संरक्षक कार्य आयोजना शहडोल (म.प्र.)

संयुक्त वन प्रबंधन :

जिला वनमंडल वनसुरक्षा समिति ग्राम वन समिति ईको विकास समिति योग
सीधी सीधी 53 183 - 236

वनों का प्रकार :

वनमंडल साल सागौन मिश्रित अन्य
सीधी 38.19 % 0.35 % 30.94 % 30.52 %

मुख्य पातन श्रेणियां :

पातन श्रेणियां रकबा
SCI 57609.721
RDF 61290.160

विदोहन लक्ष्य वर्ष 2019-20 :

वनमंडल भारत सरकार से अनुमति प्राप्त क्षेत्र रकबा हे. में कूप संख्या मार्कशुदा वृक्ष संख्या अनुमानित उत्पादन
ईमारती घन मी. जलाऊ चट्टे बांस (व्यापारिक) बांस (औद्योगिक)
सीधी - - - - - - -

निस्तार प्रबंधन :

वनमंडल निस्तार डिपो संख्या उपभोक्ता डिपो कुल डिपो संख्या
सीधी 21 4 25

तेंदूपत्ता संग्रहण लक्ष्य वर्ष 2020 :

जिला यूनियन प्राथमिक लघु वनोपज समिति संख्या संग्रहण लक्ष्य (मा.बो.)
पश्चिम सीधी 51 105800

अन्य वेबसाइट
संपर्क करें
  • कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक,
    मध्यप्रदेश, वन भवन, तुलसी नगर, लिंक रोड नंबर-2, भोपाल- 462003
  • दूरभाष : +91 (0755) 2674240, 2524132
सामाजिक मीडिया