निगम के बारे में

निगम परिदृश्य

स्थापना 1975

परिचय

म.प्र. राज्य वन विकास निगम की स्थापना कम्पनी एक्ट, 1956 के अंतर्गत 24 जुलाई 1975 को की गई। निगम की वर्तमान अधिकृत अंश पूंजी रू. 40.00 करोड़ एवं प्रदत्त अंशपूंजी रू. 29.32 करोड़ है जिसमें से राज्य शासन का शेयर रू. 37.93 करोड़ तथा भारत शासन का शेयर रू. 1.39 करोड़ है।

भविष्‍य की रूपरेखा

वन विभाग के सहयोगी के रूप में वन आच्छादित क्षेत्र को बढ़ाना साथ ही वनों से लगे क्षेत्रों के निवासियों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार करना।

संस्‍था के लक्ष्‍य

शासन के प्रति उत्‍तरदायित्‍व
शासन के सहयोगी के रूप में कार्य करते हुए राज्य में वनों के क्षेत्र को विस्तारित करना।
शासन को अधिकतम लाभांश देना। वित्तीय रूप से शासन पर निर्भर नहीं रहना।
वित्तीय रूप से शासन पर निर्भर नहीं रहना।

उपभोक्‍ता एवं लाभार्थी हेतु
पारदर्शी तथा न्यायसंगत होना जो कि उपभोक्ता तथा निगम के लिये लाभकारी होगा।
श्रमिकों का आर्थिक एवं सामाजिक स्तर में सुधार।
श्रमिकों को प्रशिक्षण देना तथा उनको भागीदार के रूप में निगम गतिविधियों में सम्मिलित करना।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति उत्‍तरदायित्‍व
पारदर्शी तथा न्यायसंगत होना तथा उन्हें प्रशिक्षण तथा अच्छे प्रबंधन द्वारा उन्नति के अवसर प्रदान करना ।

निगम के उद्देश्य
विभिन्न प्रजातियों के वृक्षारोपण द्वारा वन उत्पाद की उत्पादकता तीव्र गति से बढ़ाना:
आर्थिक रूप से मूल्यवान प्रजाति।
तेजी से बढ़ने वाली प्रजातियां।
ऐसी प्रजातियां जो कि व्यावसायिक तथा औद्योगिक रूप से उपयोगी हो।
वृहद वन प्रबंधन द्वारा वनों की उत्पादकता तथा गुणवत्ता बढ़ाना।